फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather winter 2022 News: rainfall Expected in hilly area

Uttarakhand Weather: मैदान से पहाड़ तक बदला मौसम का मिजाज, फिर बने बारिश और बर्फबारी के आसार

Tue, 18 Oct 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

Uttarakhand weather News: मौसम विभाग के अनुसार बहुत भारी बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather winter 2022 News: rainfall Expected in hilly area
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के भीतर तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अंदेशा है।

विज्ञापन


राजधानी व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है।
विज्ञापन


Snowfall: यमुनोत्री में सीजन का पहला हिमपात, तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच किए दर्शन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बहुत भारी बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते पारा भी तेजी से गिरने लगा है। दून में मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

कुमाऊं में मौसम ने फिर बदली करवट, कहीं बारिश, कहीं ओले गिरे

मौसम ने मंगलवार को फिर करवट बदली। कुमाऊं में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले भी गिरे। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात से ठंड बढ़ने लगी है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

चंपावत जिले में तेज बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बौतड़ी के पास शाम 4:45 बजे मलबा आने से घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग सवा घंटे तक बंद रहा। जिले की चार सड़कों पर आवाजाही ठप है। 

बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि होने की सूचना है। जिले में मंगलवार सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद से हल्के बादल छाए। शाम होने तक तेज हवा और गर्जना के बीच बारिश शुरू हो गई।

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग सहित अन्य में हिमपात से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भी हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में बारिश के कारण शाम को कम ही लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले। अस्कोट क्षेत्र में भी गरज के साथ बारिश हुई। इस कारण वनों में काटी गई सूखी घास को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed