{"_id":"6801103f671c8306de06b8ef","slug":"adi-kailash-yatra-2025-villagers-opposed-shuttle-service-from-jolingkong-to-parvati-sarovar-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adi Kailash Yatra: ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर के लिए शटल सेवा का ग्रामीणों ने किया विरोध, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adi Kailash Yatra: ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर के लिए शटल सेवा का ग्रामीणों ने किया विरोध, बताई ये वजह
Thu, 17 Apr 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:03 PM IST
सार
मई माह से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर तक शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विरोध जताते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदि कैलाश यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित शटल सेवा का कुटी के ग्रामीणों ने विरोध किया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
बता दें कि मई माह से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर तक शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से पर्यटक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। शटल सेवा के विरोध में आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, यात्रा मार्ग पर बनेगा अस्पताल
विज्ञापन
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शटल सेवा से पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ेगी। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। यह स्थल आस्था का केंद्र हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी। ज्ञापन देने वालों में समिति के महासचिव नगेंद्र कुटियाल, कोषाध्यक्ष सुभाष कुटियाल, पुजारी वीरेंद्र कुटियाल, इंद्र सिंह कुटियाल, महेश कुटियाल, पस्ती कुटियाल, मंजू कुटियाल, जसमा कुटियाल, दशरथी कुटियाल, नवीन कुटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन