फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Warm days But nights turning chilly Today Dry Weather Forecast

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में गर्मी का अहसास, सर्द हाेने लगीं रातें, एक हफ्ते बाद हो सकती है मानसून की विदाई

Sun, 20 Sep 2026 08:46 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 20 Sep 2026 08:46 AM IST
सार

उत्तराखंड में जैसे-जैसे मानसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही दिन में गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है। लेकिन अब रात को मौसम सर्द होने लगा है। आज भी प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Warm days But nights turning chilly Today Dry Weather Forecast
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द होने लगी हैं। आज भी सुबह से प्रदेशभर में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ऋषिकेश: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक देखने को मिला। मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ों के तापमान में ज्यादा गिरावट होने और हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।

एक हफ्ते बाद विदा हो सकता है मानसून

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। रही बात मानसून विदाई की तो 25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना है।

बादलों का बंटवारा, बागेश्वर 161 फीसदी बारिश से तर, पौड़ी 45% सूखा

उत्तराखंड में इस मानसूनी सीजन में बादल मेहरबान तो रहे लेकिन उनका बंटवारा एक समान नहीं रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से एक जून से 18 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के मौसमी वर्षा विवरण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

प्रदेश में औसतन उपखंड वर्षा 1159.1 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य 1118.4 एमएम से चार फीसदी अधिक है, यानी कुल मिलाकर मानसून सामान्य रहा लेकिन जिलेवार तस्वीर बिल्कुल अलग है। सबसे ज्यादा मेहरबानी बागेश्वर पर हुई, जहां सामान्य 758.9 एमएम के मुकाबले 1982.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 161 फीसदी अधिक है। वहीं अल्मोड़ा में 27 फीसदी, चमोली में 69, टिहरी में 28 और हरिद्वार में 14 फीसदी सामान्य से ज्यादा पानी बरसा।

इसके उलट पौड़ी गढ़वाल सबसे सूखा रहा। यहां सामान्य 1226.6 एमएम के सापेक्ष सिर्फ 675.2 एमएम बारिश हुई, यानी 45 फीसदी की कमी। चंपावत में -26, नैनीताल में -20, उत्तरकाशी में -14, रुद्रप्रयाग में -7 और देहरादून में -3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बारिश सामान्य के आसपास रही। उधर मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के बाकी दिनों में भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे इन आंकड़ों में और बदलाव संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed