फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: tourists come for seeing snow, tourist rush seen in dehradun

Weather Update: मसूरी-धनोल्टी की सर्द हवाओं ने छुड़ाई दून में कंपकंपी, जाम में घंटों तक फंसे पर्यटक

Fri, 04 Feb 2022 08:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Feb 2022 08:17 PM IST
सार

बादल, बारिश और सर्द हवाओं के चलते राजधानी के मौसम में ठंडक बढ़ी और लोगों को भीषण ठंड से दो-चार होना पड़ा।

विज्ञापन
uttarakhand weather update: tourists come for seeing snow, tourist rush seen in dehradun
देहरादून में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी और धनोल्टी के आसपास की चोटियों पर हुई बर्फबारी ने शुक्रवार को देहरादून घाटी के लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मसूरी-धनोल्टी और आसपास की चोटियों से आ रही सर्द हवाओं ने दून में ठंड काफी बढ़ा दी। दून में भी पूरे दिन बादल छाये रहे और रिमझिम बारिश होती रही। बादल, बारिश और सर्द हवाओं के चलते राजधानी के मौसम में ठंडक बढ़ी और लोगों को भीषण ठंड से दो-चार होना पड़ा।

विज्ञापन


Snowfall in Uttarakhand: दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी, वादियों पर बिछी चांदी, सैकड़ों गांव बर्फ से ढके, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं ठंड और बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों के कई घंटे सड़कों पर ही गुजर गए। बारिश और वाहनों के दबाव के कारण जगह-जगह लगे जाम से उनका समय बर्बाद हुआ। मसूरी-धनोल्टी और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार समेत वहां के लिए निकल गए। हालांकि देर रात तक सभी प्रमुख सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी और धनोल्टी समेत आसपास के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक
पिछले कई दिनों से राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाये हैं और बारिश हो रही है। शुक्रवार तड़के से मसूरी और धनोल्टी समेत आसपास के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो गए। पर्यटकों ने वहां पहुंचकर बर्फबारी का पूरा लुत्फ लिया। दिन तक पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी-धनोल्टी समेत अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचने लगे।

वैसे ही बारिश के कारण शहर की ज्यादातर सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत अधिक था। बाद में पर्यटकों के कारण भी सड़कें पैक हो गई और जहां-तहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, घंटाघर, राजपुर रोड, सुभाष रोड समेत अन्य सड़कों पर पर्यटकों के वाहनों की भीड़ लग गई।
 

अगले चार दिन के लिए जारी की चेतावनी 

मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है।  इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

ज्यादातर इलाकों में रहे शीत दिवस के हालात 
भीषण ठंड से जूझ रहे देहरादून और आसपास के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को शीत दिवस की स्थिति रही। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से पांच डिग्री से अधिक तक नीचे चले गया। दिन और रात को ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed