फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today weather will clear next four days Relief from Cold and Fog

Uttarakhand Weather: अब मिलने लगेगी कोहरे और ठंड से राहत, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Sat, 10 Feb 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Feb 2024 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today weather will clear next four days Relief from Cold and Fog
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में अच्छी धूप खिल रही है। इससे तापमान सामान्य होने से ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी कोहरे से राहत मिल रही है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी।

विज्ञापन


दून के तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.9 डिग्री रहा। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा होने से 4.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


Uttarakhand: ईडी का शिकंजा...नेताओं, वन अफसरों के घर से मिली 1.10 करोड़ की नकदी और सोना, विदेशी मुद्रा भी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से ठंड जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में कोहरे से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed