Uttarakhand Weather: फिर बदलने लगा मौसम...आज पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों में पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश और बर्फबारी होने और कोहरा छाने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से शुष्क चल रहे मौसम में आज बदलाव देखने को मिला है। कर्णप्रयाग में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के सभी जिलों का रहा। उधर, मुक्तेश्वर का अधिकतम सामान्य से सात डिग्री बढ़ोतरी के साथ 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।