फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Rainfall Expected in Next Four Days

Uttarakhand Weather: अगले चार दिन गर्मी से मिलेगी राहत, बदरीनाथ में हुई बर्फबारी, 28 के बाद फिर चढ़ेगा पारा

Wed, 22 Feb 2023 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 08:38 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Rainfall Expected in Next Four Days
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी राज्य पंजाब से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने एक बार फिर उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


Haridwar: संपत्ति को लेकर दो संतों के बीच हुआ विवाद, अखाड़े के अंदर तलवार लहराते दिखे लोग, वीडियो वायरल
विज्ञापन


25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

बदरीनाथ में हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को मौसम बिगड़ने के बाद बारिश और बर्फबारी हुई। बुधवार को धाम में धूप खिली रही। बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। हालांकि धूप खिलने से बर्फ तेजी से पिघल रही है।

देहरादून में 13.3 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
मंगलवार को राजधानी दून समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, चकराता जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे दिन जबरदस्त गर्मी रही। राजधानी दून में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.3 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री डिग्री अधिक रहा।

इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मसूरी में बारिश और गिरे ओले
मसूरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन, मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर में घने बादलों के साथ कोहरा छा गया। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। शाम तक यही स्थिति रही और फिर रात करीब आठ बजे जोरदार बारिश के साथ ओले बरस पड़े। इससे ठंड में इजाफा हो गया और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed