फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Orange alert for Heavy rainfall and storm from Mountain to Plains

आज गिर सकती हैं राहत की बूंदें: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज मौसम बदलने से राहत के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Orange alert for Heavy rainfall and storm from Mountain to Plains
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ में बदला मौसम, गोपेश्वर और गुप्तकाशी में मूसलाधार बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

जलभराव की बन सकती है स्थिति

प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed