{"_id":"65d4d87c40d4adfb3d0b543e","slug":"uttarakhand-weather-update-today-hailstorm-yellow-alert-in-seven-districts-including-chances-of-snowfall-also-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के भी आसार, देहरादून समेत सात जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के भी आसार, देहरादून समेत सात जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि, प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो कल यानी 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।