फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Hailstorm And Rainfall Alert

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश, कुमाऊं में आंधी का कहर, पांच लोगों की मौत

Sun, 10 May 2020 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Hailstorm And Rainfall Alert
पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक रिमझिम बारिश हुई। हरिद्वार, रुड़की ही नहीं यमुनोत्री घाटी, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, भीमताल, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश से मौसम में ठंडक बनी हुई है। कई जगह तेज हवाओं ने भी लोगों को उमस से राहत दी। उधर, हरिद्वार  में तो अचानक ही दिन में रात के जैसा नजारा दिखा।

विज्ञापन


कुमाऊं में मौसम के रौद्र रूप से अलग-अलग जगह जहां पांच लोगों की जान चली गई, वहीं कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में कच्चे मकानों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है।
विज्ञापन



रविवार को किच्छा में हरजिंदर सिंह की पत्नी निंदर कौर अपनी बेटी लवजीत कौर के साथ घर की छत से कपड़े उतारने गईं थी। तभी दोनों के ऊपर पड़ोसी की दीवार गिर पड़ी, जिसमें मां की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है। काशीपुर में पेगा चौकी क्षेत्र में राइस मिल की दीवार गिरने से गुलड़िया निवासी जाकिर की उसके नीचे आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में दो पल्लेदारों समेत राइस मिलर का भाई भी घायल हो गया। बाजपुर में अंधड़ और बारिश के बीच पेड़ गिरने से बाइक सवार नमूना ग्राम निवासी बाबूराम (40) की मौत हो गई। शांतिपुरी क्षेत्र के लालपुर से बाइक से घर लौट रहे स्कूल संचालक बलवीर सिंह (38) पुत्र केशर सिंह निवासी जवाहरनगर (पंतनगर) संदिग्ध हालात में ग्राम कनकपुर में लहूलुहान हालत में मिले।
 


108 से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आंधी और बारिश के बीच बाइक असंतुलित होने से वह हादसे के शिकार हो गए। इधर, हल्द्वानी के गौलापार खेड़ा में सेमल का पेड़ मजदूरों की झोपड़ी पर गिर पड़ा। हादसे में अलीगढ़ (यूपी) जिले के राधो गांव के रहने वाले मजदूर रजनीश कुमार (18) की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

घायलों का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। बाजपुर में 11 कच्चे मकान, झोपड़ी और टीनशेड धराशायी हो गए। 57 बिजली पोल, पांच ट्रांसफार्मर और 14 किमी 11 हजार की लाइन और 19 किमी एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

मसूरी में महसूस हुई दिसंबर जैसी ठंड

Uttarakhand Weather Update Today: Hailstorm And Rainfall Alert

वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में भी मौसम ने अपना मिजाज बदला। मसूरी में सुबह से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को मई के महीने में दिसंबर महीने जैसी ठंड का एहसास होने लगा। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना पड़ा।

वहीं, मौसम विभाग ने भी10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर ओले पड़ने का सिलसिला भी जारी रहेगा। शनिवार को भी केदारनाथ, तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को दो घंटे तक बर्फबारी होती रही।  कर्णप्रयाग के थराली, देवाल और नारायणबगड़ में भी तेज बारिश हुई। इसी तरह कुमाऊं के कई पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई।

कई इलाकों में आज भी ओलावृष्टि और आंधी के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी ओले व बिजली गिरने और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के कई पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिर सकती है। वहीं, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

इस साल मई का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर घने बादल छाने से अंधेरा छा गया। कई जगह तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में काफी कमी आई और गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार इस साल मई का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ और तेज धूप खिल गई। हालांकि, कुछ देर बाद ही मौसम में बदलाव हुआ और आसमान घने बादलों से घिरने लगा।

इस दौरान कई जगह तेज हवा भी चलने लगी। बिजली चमकने और गरजने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। बादलों के चलते रोशनी काफी कम हो गई और अंधेरा सा छाने लगा। काफी देर तक इसी तरह का मौसम बना रहा। कुछ देर बाद एक बार फिर मौसम साफ होने लगा और बादल पूरी तरह छंट गए। दोपहर बाद ज्यादातर इलाकों में फिर धूप निकल आई जो शाम तक रही। रात के समय कुछ जगह एक बार फिर बादल आए हल्की बारिश भी हुई।

राजधानी में ऐसे बदला तापमान
सुबह धूप खिलने पर मौसम में सामान्य गर्मी रही। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में बदलाव से तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की कमी आई और सुबह 11.30 बजे तापमान 24.2 हो गया। इसके बाद भी मौसम में ठंडक जारी रही और दो डिग्री की कमी के साथ ढाई बजे तापमान 20.8 डिग्री तक गिर गया। इसके बाद एक बार फिर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और शाम साढ़े पांच बजे दून का तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed