फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Extreme Rainfall orange alert in Four district for next 24 hours

Uttarakhand: अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, डाबरकोट में यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध, सात जिलों में स्कूल बंद

Thu, 15 Sep 2022 09:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Extreme Rainfall orange alert in Four district for next 24 hours
यमुनोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगले 24 घंटे में कुमाऊं के ज्यादातर जिलों के अलावा गढ़वाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश के आसार है। इसका मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इतिहास में पहली बार: सितंबर में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा नैनीझील का जलस्तर, नैनीताल शहर पर दिखने लगा गंभीर संकट
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन, प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के साथ ही  बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, राजधानी दून व आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम सोनिका ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। 

स्कूल रहेंगे बंद

कुमाऊं के पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, व गढ़वाल में टिहरी, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। 

यमुनोत्री हाईवे बंद

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

पहाड़ में बारिश से बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर 

मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन नूपुर वर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 सितंबर को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। गढ़वाल में बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ सकता है।

कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना संबंधित अधिकारी राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 8218867005 एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800 पर तत्काल दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed