फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: temperature crosses 30 degrees in Dehradun

Uttarakhand Weather: चढ़ने लगा पारा, दून में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान, पहाड़ से मैदान तक पड़ेगी भीषण गर्मी

Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
सार

 राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: temperature crosses 30 degrees in Dehradun
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई थी, वहीं अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबि, राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


Landslide In Gangotri Highway: डबरानी में अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिरी, आवाजाही ठप, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री, टिहरी में 20.2 और 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सेहत के लिहाज से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed