फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Snowfall expected in New Year cold day warning issued for today

Uttarakhand Weather: नए साल में मिल सकता है बर्फबारी का तोहफा, आज शीत दिवस की चेतावनी

Sat, 27 Dec 2025 03:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Dec 2025 03:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Snowfall expected in New Year cold day warning issued for today
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड का मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, 27 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति रहेगी।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


UKPSC: युवा हो जाएं तैयार...आयोग ने नए साल के लिए निकाली दो भर्तियां, जल्द शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed