फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update six district is in danger

उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर जारी, इन छह जिलों में 24 घंटे में खतरे का अलर्ट

Thu, 19 Jul 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jul 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update six district is in danger
- फोटो : ani

देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने गढ़वाल के पांच और कुमाऊं के एक जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह राजधानी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम होते ही एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। कुछ इलाकों में शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते दून में मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दून समेत अन्य क्षेत्रों में 24 घंटों के दौरान कई दौर की बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर-चंपावत के बीच तीन स्थानों पर गिरा मलबा

uttarakhand weather update six district is in danger

निर्माणाधीन टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क बुधवार को तीन स्थानों पर भारी मलबा आने से बंद है। अमरूबैंड के पास मलबा आने के साथ ही सड़क करीब सात फुट कट गई है। इसके अलावा अमोड़ी और चल्थी में भी भारी मलबा आने से सड़क बंद है। प्रशासन, पुलिस एवं ठेकेदार कंपनी की टीमें रास्ता खोलने के प्रयास जुटी है। खबर लिखे जाने तक टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया था।

आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे अमरूबैंड के अलावा अमोड़ी से एक किमी चंपावत की ओर एवं चल्थी और सिन्याड़ी के बीच पहाड़ी का मलबा आने से राजमार्ग बंद हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, कार्यदायी विभाग एवं ठेकेदार कंपनियों की टीमें मौके को रवाना हुई। अमरूबैंड में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत ने पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। करीब छह घंटे बाद मलबा हटाकर दोपहर करीब सवा बारह बजे सड़क खोली जा सकी।

अमरूबैंड के पास बाधित स्थल पर सड़क करीब सात फुट खाई की तरफ कट गई है। अमरूबैंड का मलबा हटाने के बाद सिन्याड़ी से टनकपुर तक तो राजमार्ग दोपहर बाद खुल गया, लेकिन अमोड़ी और चल्थी से आगे सड़क बंद है। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबा हटाने का काम चल रहा है। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक सड़क नहीं खुल पाई थी। एसडीएम गर्ब्याल ने बताया कि सड़क की स्थिति खतरनाक है। कई स्थानों पर कभी भी मलबा आने का खतरा बना है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी विभाग एवं ठेकेदार कंपनी को सड़क की दशा शीघ्र सुधारने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भूखे-प्यासे सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा

uttarakhand weather update six district is in danger
high way blocked

 टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के बंद होने से बुधवार को मार्ग पर फंसे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। अमरूबैंड में सुबह सवा छह बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक भूखे-प्यासे रहकर यात्रियों को छह घंटे सड़क खुलने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। चंपावत की ओर से आ रहे यात्री तो टनकपुर पहुंच कर गंतव्य को रवाना हो गए, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले यात्री खबर लिखे जाने चल्थी और अमोड़ी ही फंसे थे। अमरूबैंड, अमोड़ी एवं चल्थी में सड़क बंद होने की सूचना के बाद पुलिस ने भारी वाहनों को ककरालीगेट बैरियर पर ही रोक दिया। सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिलते ही ककरालीगेट बैरियर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी।

मौसम के तेवरों से सहमे पांचवें दल के यात्री
खराब मौसम के चलते पिछले तीन दिनों से गुंजी में फंसे पांचवें दल के कैलाश यात्री भयभीत हैं। रात में तेज बारिश होने पर यात्री सहम जा रहे हैं। वहीं, छठा दल भी परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गया है। सातवें दल के यात्री नाभीढांग पहुंच गए हैं। आठवां दल पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ में रुका है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल वापसी में तीन दिनों से गुंजी में फंसा है। इस दल के यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी जाते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। छियालेख में कोहरे के चलते हेलीकॉप्टरों के  उड़ान नहीं भरने से पांच दिनों तक यात्रियों को पिथौरागढ़ में रुकना पड़ा था। अब वापसी में गुंजी में फंसने से यात्री भयभीत हैं।

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। यात्री भूस्खलन होने की आशंका से डरे हैं। उनमें सुविधाओं को लेकर भी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्हें बूंदी से धारचूला तक छोटे हेलीकॉप्टरों के जरिये पहुंचाया जाना चाहिए। छठा दल भी परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गया है। सातवां दल बुधवार को नाभीढांग पहुंच गया है। यात्री बृहस्पतिवार तड़के नाभीढांग से रवाना होकर लिपुलेख से चीन में प्रवेश करेंगे। आठवां दल अभी पिथौरागढ़ में रुका है। बुधवार को पिथौरागढ़ से वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेने गुंजी रवाना हुआ, लेकिन छियालेख में कोहरे के चलते लौट आया। मौसम ठीक रहा तो यात्रियों को बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed