फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update relief from heat next few days

उत्तराखंडः इस दिन से बदलेगा मौसम, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

Fri, 14 Jun 2019 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update relief from heat next few days
- फोटो : अमर उजाला

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में कुछ दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 16 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा और 17 एवं 18 जून को ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से ही हल्द्वानी में चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल में अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

रात को आंधी और बारिश, दिन में तेज धूप

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को तेज रफ्तार आंधी चल रही है। साथ में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस हो रही है। 

पिछले तीन दिनों से लगातार दून में इस तरह का मौसम बना हुआ है। इससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आ रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह होते ही मौसम साफ हो जाता है, जिससे पूरे दिन तेज धूप खिली रहती है।

बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं

यही कारण है कि पिछली तीन रात आंधी और बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है। दो दिन की बारिश के बाद दून के अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री की कमी आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की कर्मी रिकॉर्ड की गई है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार दिन के समय ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहेगी। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 

विज्ञापन

तापमान
अधिकतम- 38
न्यूनतम- 22

सूर्योदय- सुबह 5.16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.21 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed