फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update: rainfall, warning of heavy snowfall today

उत्तराखंडः मौसम ने ली करवट, मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Tue, 26 Nov 2019 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Nov 2019 02:57 PM IST
सार

  • दून में दिनभर छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
Uttarakhand weather update: rainfall, warning of heavy snowfall today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज तड़के राजधानी देहरादून में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दून में दिनभर रुक-रुक कर बूंदा-बांदी होती रही। वहीं अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। कई इलाकों में सोमवार देर रात बूंदाबांदी होने की भी सूचना है।

विज्ञापन


आज सुबह से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक बादल छाए रहे। हालांकि बाद में यहां धूप खिल आई। चमोली जिले में भी मौसम खराब रहा। यहां दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं, यहां भी बारिश की संभावना बन रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी है। ऋषिकेश में बादल छाए हुए हैं। यहां भी सुबह बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


नैनीताल जिले में सुबह गरमपानी के आस पास के क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबादी हुई। रुद्रपुर, काशीपुर और सितारगंज में भी आसमान में हल्के बादल हैं। रामनगर में हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई बर्फबारी 

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरम्भा, हसलिंग, छिपलाकेदार, मिलम और रालम में आज सुबह से बर्फबारी जारी है। पिथौरागढ़ जिले के निचले इलाकों में बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई है। मुनस्यारी का पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 03 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री रहा।

दो जिलों में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे।

राजधानी में भी धूप की आंख-मिचौनी दिनभर चलती रही। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज पिथौरागढ़ और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

हल्के बादलों से बढ़ी ठंड

प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में भी आज बादल छाए रहेंगे। बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेशभर में मौसम करवट लेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को दिनभर छाए बादलों की वजह से रातें ठंडी होनी शुरू हो गई हैं। रविवार को जहां रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed