{"_id":"6649d15b6408a87199046f47","slug":"uttarakhand-weather-update-rainfall-in-yamunotri-dham-and-hilly-area-alert-also-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई झमाझम बारिश
Sun, 19 May 2024 03:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 May 2024 03:52 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें
विज्ञापन
पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार
उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।