{"_id":"6649b6b09dfde0a4d907aa3d","slug":"chardham-yatra-2024-huge-crowd-of-devotees-is-increasing-every-day-see-pictures-2024-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें
उत्तराखंड में दस मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में रोजाना तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा चार लाख पार हो गया है। वहीं, करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर रहे हैं। जबकि पंजीकरण की संख्या भी 30 लाख से अधिक हो गई है।
बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी। धाम में अब तक 92 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम में अब तक 1,11473, गंगोत्री धाम में 1,01441 और केदारनाथ में 2,46,820 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
अगर बुजुर्ग व बीमार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे हैं तो वे अपना खास ख्याल रखें। बुजुर्ग यात्री यात्रा पड़ावों पर रुक-रुककर धाम तक पहुंचे।
3 of 5
यमुनोत्री जाते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा धाम में ठंड ज्यादा है और ऑक्सीजन की कमी है। अधिकांश श्रद्धालु इस वातावरण को झेल नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थयात्रियों को पड़ावों पर रुक-रुककर धाम तक पहुंचना चाहिए। यदि किसी तीर्थ यात्री को सांस लेने में तकलीफ होती हो तो यात्रा पड़ाव गौचर व पांडुकेश्वर में स्क्रीनिंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में औषधि व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। यात्रा पड़ावों के सभी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की सुविधा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।