फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Plea Temperature High in plains Know Two days IMD Alert

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में मौसम सुहाना, मैदान में तेवर दिखा रही गर्मी, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Mon, 22 Apr 2024 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: दून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Plea Temperature High in plains Know Two days IMD Alert
गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भले ही उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो रहा है। लेकिन, कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चटक धूप खिलने के साथ गर्म हवाएं चलने से दोपहर में बाहर निकला मुश्किल होने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो अगले दो दिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न से मैदानी और पर्वतीय इलाकों के मौसम में इस तरह का अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश का मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


तापमान के आंकड़ों में नजर डालें तो सोमवार को दून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंगलवार के मौसम की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप का आगाज, करतब दिखाने पहुंचे 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी

पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी बदला रहेगा मौमस
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed