{"_id":"6696b3f9b25c69c9520807c2","slug":"uttarakhand-weather-update-monsoon-will-pick-up-speed-heavy-to-very-heavy-rain-orange-alert-in-kumaon-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आज कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आज कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Wed, 17 Jul 2024 05:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:28 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। वहीं आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Kanwar Yatra: केवल पार्किंग स्थल के पास ही लगा सकेंगे भंडारा, ऑटो-विक्रम से जाएंगे कांवड़िए
विज्ञापन
मसूरी में हुई झमाझम बारिश
पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में घूम रहे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।