फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 Bhandara can be organised only near the parking area Rishikesh News

Kanwar Yatra: केवल पार्किंग स्थल के पास ही लगा सकेंगे भंडारा, ऑटो-विक्रम से जाएंगे कांवड़िए

Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:59 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में व्यापारियों, प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और मुनि की रेती, ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Bhandara can be organised only near the parking area Rishikesh News
कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान यदि कोई संस्था या व्यक्ति भंडारा लगाना चाहता है तो वह यात्रा मार्ग पर कहीं भी नहीं लगाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि भंडारा लगाने की अनुमति केवल पार्किंग स्थलों के पास ही होगी। पार्किंग स्थलों से ई-रिक्शा, विक्रम और टैक्सी से कांवड़िए आगे की यात्रा करेंगे। कांवड़ मेला क्षेत्र के आसपास के स्कूल शनिवार, रविवार और सोमवार को बंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन को गढ़वाल आयुक्त व संबंधित जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजना होगा।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में व्यापारियों, प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और मुनि की रेती, ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने सुझाव भी दिए। एसएसपी ने कहा कि डाक कांवड़ों के वाहनों को पार्क करने के लिए इस बार आईडीपीएल के साथ ही खांड गांव में 200 वाहनों के पार्क करने का इंतजाम किया गया है। पार्किंग स्थल पर नगर निगम, ऊर्जा और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान रेट को लेकर किसी भी विवाद से बचने के लिए सभी व्यापारियों को रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भंडारे केवल पार्किंगों के पास ही लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


कहा कि मोतीचूर से रायवाला के मध्य हाथी कॉरिडोर होने के कारण कोशिश रहेगी कि वहां वाहन खड़े न हों। पार्क प्रशासन ने भी वहां गश्त करने की बात कही। पिछले साल मुकाबले इस साल कांवड़ियों की संख्या में 10 से 15 तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पिछली बार नटराज चौक पर वाहनों को रोकने दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की बसों को न किया जाए डायवर्ट
बैठक के दौरान रोडवेज के एजीएम प्रतीक जैन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान के पुलिस की ओर से रोडवेज की बसों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट किया जाता है, जिससे रोडवेज बसों का शेड्यूल गड़बड़ हो जाता है। इससे रोडवेज बस अड्डे में कांवड़ यात्रियाें की भीड़ हो जाती है। कहा कि इसीलिए रोडवेज की बसों को डायवर्ट न किया जाए।

व्यापारियों ने ये सुझाव दिए
बैठक में व्यापारी प्रतीक कालिया ने कहा कि पैदल कांवड़ियों को श्यामपुर पुलिस चौकी से बाजार होकर आगे भेजा जाए। प्रमोद जैन ने कहा कि हाईवे के चौड़ीकरण के बाद उसका लाभ वहां कांवड़ियों को मिलना चाहिए। स्थानीय व्यापारियों के विशेष पास की व्यवस्था की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस जवान व्यापारियों के वाहनों को भी डायवर्ट कर देते हैं इससे व्यापारियों को दिक्कत होती है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के आसपास पूर्व में कांवड़ियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हुई हैं इसलिए रेलवे रोड पर गश्त बढ़ाई जाए। पंकज गुप्ता ने कहा कि गलियों में चेन छीनने वाले कांवड़ियों के वेष में घूमते रहते है, इसलिए गलियों में गश्त की जाए।

बैठक में ये रहे शामिल
एसपी देहात लोकजीत सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, जलकल अभियंता अरुण व्रिकम सिंह, मदन नागपाल, ललित मोहन मिश्र, कपिल गुप्ता, अनुराग पुरोहित, रोमेश अग्रवाल, शिव कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed