फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Minimum mercury reached 7.7 degree in capital Dehradun read more update

Uttarakhand Weather: ठंड ने अपने तेवर दिखाने किए शुरू,  दून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, पढ़ें ये अपडेट

Mon, 12 Dec 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

चिकित्सा विशेषज्ञों ने ठंड में एहतियात बरतने की सलाह दी है। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पारा गिरने और ठंडक बढ़ने के साथ ही दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Minimum mercury reached 7.7 degree in capital Dehradun read more update
मौसम - फोटो : social media

विस्तार

वैसे तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में नहीं दिख रहा है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के बावजूद ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात में राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान पंतनगर में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो कम था।

विज्ञापन


राजधानी दून में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी, जिसके चलते ठंडक पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद ठंडक के जोर पकड़ने के पूरे आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के साथ सर्दी, खांसी जुकाम, उच्च रक्तचाप का खतरा
पारा गिरने और ठंडक बढ़ने के साथ ही दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल कोरोनेशन के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एनएस बिष्ट की मानें तो ओपीडी में बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही उच्च रक्तचाप के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप का खतरा
बकौल वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर बिष्ट ठंड के मौसम में शरीर की रक्त शिराओं में सिकुड़न हो जाती है। इससे उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। ठंडक से बचने को लेकर गर्म ऊनी कपड़े पहनने के साथ ही खुद का बचाव करें। खासकर बुजुर्गों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। जब तक चटक धूप न निकल जाए तब तक बुजुर्गों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। खानपान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि बीपी की दवाइयां ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह कर के बाद ही दवाइयां लें।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: अब खाली जमीनों को लीज पर देगा परिवहन निगम, करोड़ों की संपत्ति का हुआ चिह्नीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed