{"_id":"65b7c93c95e3fac4590450f4","slug":"uttarakhand-weather-update-imd-rainfall-and-snowfall-yellow-alert-for-next-two-days-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी
Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही इस साल जनवरी में बिना बारिश-बर्फबारी के सूखी ठंड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन महीने के अंत में मौसम तेवर दिखा सकता है। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: घने कोहरे के चलते चार ट्रेनें रहीं रद्द, कई ट्रेनें हुईं लेट...यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी