फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Imd Issues Heavy Rainfall Yellow Alert in Many Districts

Uttarakhand Weather: सतर्क रहें... आज तेज बारिश का यलो अलर्ट, नालों व झरनों का बढ़ सकता है प्रवाह

Sat, 13 Jul 2024 03:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2024 03:29 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Imd Issues Heavy Rainfall Yellow Alert in Many Districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। जिसके चलते नालों व झरनों का प्रवाह तेज होने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों व पर्यटकों को मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

Uttarakhand: यूएसडीएमए के एसीईओ ने दिए निर्देश, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

उमस ने किया बेहाल

जुलाई में हो रही बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पहले और बाद में धूप खिलने की वजह से उमस परेशान कर रही है। लगातार बारिश होने के बाद ही इससे राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल आने वाले चार-पांच दिनों में इससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

जुलाई के आंकडों पर नजर डालें कुछ एक दिनों को छोड़ दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से बारिश के साथ तेज गर्मी हो रही है।

इसके चलते धरती पर मौजूद नमी भाप में बदल जाती है और वही भाप वातावरण के साथ मिलकर उमस बनाती है। इससे राहत तभी मिल पाती है जब करीब एक घंटे तक पूरे इलाके में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed