फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Dense fog alert in five districts Bitter Cold Increase

Uttarakhand Weather: मौसम ने दिखाए तेवर, दिनभर ठंड से कांपे लोग, पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24-25 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा कम होने लगेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Dense fog alert in five districts Bitter Cold Increase
ठंड में अलाव जलाकर बैठे लेाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड का प्रकोप जारी है। एक सप्ताह बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाए तो मैदानी इलाकों में शुक्रवार को दिनभर कंपकंपाती ठंड ने खूब परेशान किया। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाया तो मैदानी इलाकों में सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह करीब 11 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन दिनभर शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड रही। शीत दिवस होने के चलते दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में एक-दो बार ही सूरज के दर्शन हुए।
विज्ञापन


Dehradun Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा एयरपोर्ट, 100 मीटर रही दृश्यता, कई उड़ाने रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो पंतनगर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री कमी के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.4 और नई टिहरी का भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरिद्वार में बंद रहेंगे स्कूल

ठंड के कारण तीसरे दिन शनिवार को भी जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह की ओर से 20 जनवरी के लिए भी जनपद के कक्षा एक से आठ तक समस्त सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश किए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

शनिवार को दून समेत पांच जिलों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर के आसार हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।

अगले सप्ताह मिल सकती है कोहरे से राहत

प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24-25 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा कम होने लगेगा। इससे ठंड कम होने के साथ लोगों को राहत मिलेगी।

पहाड़ों में खुशनुमा रहा मौसम

शुक्रवार को भले ही मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीत रही, लेकिन पहाड़ों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा। मसूरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, आदिबदरी, थराली, देवाल, नारायणबगड़ में दिनभर धूप खिली रही जिससे वहां ठंड का अहसास कम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed