फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather Forecast Update Today Dense Fog At Jolly Grant Airport Many flights cancelled

Dehradun Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा एयरपोर्ट, 100 मीटर रही दृश्यता, कई उड़ाने रद्द

Fri, 19 Jan 2024 07:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

Today Weather in Dehradun:   शुक्रवार को छाए घने कोहरे के कारण 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Dehradun Weather Forecast Update Today Dense Fog At Jolly Grant Airport Many flights cancelled
देहरादून एयरपोर्ट पर कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे से लेकर शुक्रवार शाम तक देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर ओढ़े रहा। जिससे एयरपोर्ट पर उड़ानें विलंब हुईं। कुछ को डायवर्ट और कुछ को रद्द कर दिया गया। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से 11:38 बजे पहुंची। दोपहर 2:45 बजे आने वाली विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट 3:38 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुई। शाम 5:30 बजे आने वाली इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट शाम 6:30 बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, देर शाम 7:10 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट
शुक्रवार को छाए घने कोहरे के कारण 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि एयरपोर्ट मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed