Uttarakhand Weather: देहरादून और मसूरी में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट, 131 सड़कें बंद
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलकों में जाने से बचें।
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम ने देर शाम करवट बदली। सुबह से धूप खिली थी, लेकिन शाम होते ही राजधानी देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने से राजधानी की सड़कों कई जगह जलभराव भी हो गया।
UKPSC: उत्तराखंड PCS परीक्षा 2021 का परिणाम जारी, आशीष जोशी ने किया टॉप, 10 डिप्टी कलेक्टर बने
पहाड़ों की रानी मसूरी में 59वें दिन भी झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कते दिखाई दी। बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर की सड़कों में नालियों का पानी बहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम में हल्की ठंड लौट आई।
वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में 131 मार्ग बंद, दो पैदल पुल भी अवरुद्ध
राज्य में बरसात और भूस्खलन के चलते 131 मार्ग बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यमार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले में दो पैदल पुल पर भी आवागमन बंद पड़ा है। सबसे अधिक मार्ग चमोली जिले में बंद है, यहां पर एक राज्यमार्ग, एक अन्य जिला मार्ग के अलावा 25 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। रुद्रप्रयाग जिले में 22, पिथौरागढ़ और देहरादून में 21-21, टिहरी 16, बागेश्वर 11, पौड़ी गढ़वाल में पांच, उत्तरकाशी में चार, ऊधम सिंह नगर में दो, अल्मोड़ा व चंपावत में एक- एक मार्ग बंद है। नैनीताल और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.