फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Uttarakhand PCS 2021 Result Declared, Ashish Joshi topped 10 became deputy collectors

UKPSC: उत्तराखंड PCS परीक्षा 2021 का परिणाम जारी, सितारगंज के आशीष जोशी ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2024 08:26 PM IST
सार

Uttarakhand PCS Exam 2021 Result: राज्य लोक सेवा आयोग ने इस साल 29 अप्रैल से चार जुलाई तक साक्षात्कार और शारीरिक चिकित्सकीय मापदंड पर आधारित परीक्षाएं कराई थीं।

विज्ञापन
UKPSC Uttarakhand PCS 2021 Result Declared, Ashish Joshi topped 10 became deputy collectors
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सितारगंज निवासी आशीष जोशी ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वर्तमान में आशीष जोशीमठ में नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2021 की प्री परीक्षा तीन अप्रैल 2022 को कराई थी। इसके बाद मई में इसका परिणाम जारी किया गया था, जिसमें 1205 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की। इस साल 27 फरवरी और पांच अप्रैल को इसका परिणाम जारी किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 29 अप्रैल से चार जुलाई तक साक्षात्कार परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सकीय मापदंड की प्रक्रिया पूरी की। बुधवार को आयोग ने परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में टॉप करने वाले आशीष जोशी की यह चौथी सफलता है। इससे पहले वह उत्तराखंड की दो और यूपी की एक परीक्षा पास कर चुके हैं।
विज्ञापन


Mussoorie: परिवार के साथ पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे कुमार विश्वास, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें....

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी के लिए दस-दस, वित्त अधिकारी के लिए 18, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के लिए 11, सहायक निदेशक उद्योग के लिए 17, खंड विकास अधिकारी के लिए 28, जिला पूर्ति अधिकारी के लिए चार, उप संभागीय विपणन अधिकारी के लिए तीन, सहायक निबंधक के लिए सात, कारागार अधीक्षक के लिए तीन, सहायक आयुक्त राज्य कर के लिए 16, जिला समाज कल्याण अधिकारी के लिए पांच, कार्य अधिकारी जिला पंचायत के लिए चार, जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी के लिए दो, राज्य कर अधिकारी के लिए 28 पदों पर चयन हुआ है। अन्य विभागों के चयन परिणाम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed