फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Today Weather Update Heavy Rainfall Alert for Next 24 Hours

उत्तराखंड: मसूरी में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, 25 घंटे के बाद खुला केदारनाथ हाईवे

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Today Weather Update Heavy Rainfall Alert for Next 24 Hours
यमुनोत्री हाईवे पर मलवा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सुबह से ही मसूरी में बारिश ने हाल-बेहाल कर दिया है। भारी बारिश के कारण पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर दोपहर 11 बजे क्षेत्रपाल में चट्टान टूटने से मलबा आ गया। जिससे हाईवे बंद हो गया है। दोपहर दो बजे तक हाईवे यातायात के लिए सुचारू हो गया है।

विज्ञापन

 

यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी और स्यानाचट्टी के बीच मलबा आने से बंद हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर न पहुंच पाने के चलते लोग खुद ही मलबा हटाने में जुट गए हैं।  तमाम प्रयास के बाद दोपहर एक बजे हाईवे आवाजाही के लिए खोला गया। फाटा के समीप सेरसी में 25 घंटे के बाद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। यहां पर पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिर रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। साथ ही बांसवाड़ा व जामू नर्सरी में भी मलबे के चलते हाईवे दो घंटे से अधिक बंद रहा।

विज्ञापन


वहीं, मौसम केंद्र ने राजधानी दून समेत अधिकांश इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार से छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक रह सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे देर रात खुला

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेंसारी गदेरे के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण शनिवार को हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया था। देर शाम तक आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

कंडीसौड़ से 12 किमी आगे उत्तरकाशी की तरफ सेंसारी गदेरे के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था।

हाईवे खाेलने के लिए कई जेसीबी लगाई गई थीं। जिसके बाद देर रात को हाईवे यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन हाईवे पर आवाजाही अब भी खतरे से खाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed