फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update Hail Storm warning on 19 march 2019

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, इस दिन बारिश और ओलावृष्टि के गिरेगा पारा

Mon, 18 Mar 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Mar 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update Hail Storm warning on 19 march 2019
अमर उजाला फाइल फोटो

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। उनके मुताबिक 19 मार्च को मौसम फिर बदल सकता है। ओलावृष्टि के साथ ही बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर शहरों में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन


मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बर्फबारी से मौसम में लौटी ठंडक

चमोली जिले में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक लौट आई है।

उधर, उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री-यमुनोत्री बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे ठंड लौट आई है। मौसम में आए परिवर्तन से काश्तकारों में मायूसी है। काश्तकार कमल सिंह और चैत सिंह का कहना है कि धूप खिलने से धान की बुआई होने लगी थी, लेकिन अब फिर मौसम खराब होने से मुश्किलें बढ़ गई है।

विज्ञापन

खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार

उधर, उत्तरकाशी में सुबह चटक धूप के साथ शुरू हुए रविवार को दिनभर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार बना रहा। जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में दिन के समय तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी का अहसास बढ़ गया था। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और शाम करीब पांच बजे से जिले की निचली घाटियों में बादलों की गरज एवं तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई।

जिला मुख्यालय एवं आसपास के इलाके में ओले गिरे। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को भी यहां रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed