फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update : Cold Day conditions today And many Road Blocked

उत्तराखंड: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, पहाड़ों में आज भी बर्फबारी, कई जगह रास्ते बंद

Sun, 15 Dec 2019 11:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update : Cold Day conditions today And many Road Blocked
बर्फबारी से रास्ते बंद - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में शीत लहर के हालात बने हुए हैं। बद्रीनाथ और गौरीकुंड राजमार्ग यातायात के लिए खुल गए हैं। लेकिन कुंड-उखीमठ-चोपता राजमार्ग बर्फ के कारण अभी भी बंद है।

विज्ञापन


वहीं, औली मार्ग भी बर्फ के कारण अवरुद्ध है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। चमोली जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। 
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में भी अभी हल्की बर्फबारी हो रही है। क्षेत्र में 7 फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं तीन दिन से बिजली, संचार सेवा भी ठप है। उधर, कुमाऊं में बर्फबारी से बंद लोहाघाट-हल्द्वानी मार्ग खुल गया है। लेकिन टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वांला के पास आज भी बंद है। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप खिल गई है, लेकिन मौसम में अभी भी सर्दी बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन, आज से राहत के आसार

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में शीत लहर के हालात बने हुए हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान तीन से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। 

सामान्य से पांच डिग्री का अंतर होने की स्थिति के चलते शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में कोल्ड-डे कंडीशन रही। रविवार को भी ठंड बनी रहेगी। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर भी चल रही है। हालांकि निचले इलाकों में शीतलहर के हालात नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को हल्की धूप खिली रह सकती है। दून समेत अन्य मैदानी व निचले इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कुछ दिन ठंड बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed