फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather today update news in hindi : today mild rain expected in these districts

Uttarakhand Weather Today : कुछ जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Fri, 21 Aug 2020 09:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather today update news in hindi : today mild rain expected in these districts
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मसूरी और दून में आज तड़के से झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान, मासूम बच्चों सहित तीन की मौत
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

बारिश से हुई तबाही के बाद जागा सरकारी अमला 

पिछले दिनों देहरादून व आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश और गोविंदगढ़, टीचर कालोनी समेत दो दर्जन से अधिक इलाकों में हुई तबाही के बाद अब इसकी वजह तलाशी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर गठित सिंचाई विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर्स की टीम छोटी बिंदाल नदी समेत तमाम नालों का अध्ययन कर रही है। कमेटी जल्द ही अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नालों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बीपी पांडे ने बताया कि छोटी बिंदाल नदी के साथ ही गोविंदगढ़, टीचर्स कॉलोनी, श्रीदेव सुमन नगर समेत उन तमाम इलाकों में बहने वाले नालों का अध्ययन किया जा रहा है जहां भारी तबाही हुई थी।

अब तक के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि छोटी बिंदाल नदी समेत तमाम नालों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण है। जिसकी वजह से पर्याप्त जल निकासी नहीं हो सकी थी। बिंदाल नदी समेत तमाम नालों पर जगह-जगह लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। 

सोते रहे अधिकारी, हो गए अवैध कब्जे 

छोटी बिंदाल नदी के साथ ही गोविंदगढ़, टीचर्स कॉलोनी समेत तमाम इलाकों में होकर गुजरने वाले नालों पर लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिए और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। वहीं सूत्रों के अनुसार सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसकी जानकारी है, लेकिन कोई कुछ कार्रवाई नहीं करना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed