फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest News Update in hindi : house collapse in pithoragarh, three died

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान, मासूम बच्चों सहित तीन की मौत

Fri, 21 Aug 2020 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Aug 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News Update in hindi : house collapse in pithoragarh, three died
भरभराकर गिर गया मकान - फोटो : amar ujala

शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां चैसर गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन


Weather Update: कुमाऊं में बारिश का कहर, बंद सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत,यातायात ठप
विज्ञापन


हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ के विन विकासखंड के चैसर गांव में खुशाल नाथ का मकान गिर गया। इस घटना में घर में सो रहे खुशाल नाथ 28 वर्ष, पुत्र धनंजय 07 वर्ष और पुत्री निकिता 05 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल नाथ की पत्नी निधि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परिवारों को शिफ्ट किया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना से गमगीन माहौल बना हुआ है। भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से तीनों की मौत हुई। महिला के पैरों में चोट आई है। कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई।

एसडीएम तुषार सैनी ने मौका मुआयना किया। खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed