Uttarakhand Weather: देहरादून में 39 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने छुड़ाए पसीने, मंगलवार को राहत के आसार
Dehradun Weather News Update: दिनभर मौसम साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जो अधिकतम तापमान से चार डिग्री अधिक रहा।
विस्तार
सोमवार को देहरादून के मौसम ने लोगों को जमकर सताया। दोपहर के समय लोग गर्मी के चलते पसीने में नजर आए। घरों से बाहर निकलने वालों को लू ने भी थपेड़ा, खासकर दुपहिया वाहन चालकों को। जो दोपहर के समय में सफर कर रहे थे।
Chardham Yatra: केदारनाथ में मौसम हुआ खराब, दो बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे नहीं भेजे गए यात्री
दिनभर मौसम साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जो अधिकतम तापमान से चार डिग्री अधिक रहा। पिछले कई दिनों से तापमान के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए हैं।
23 मई से बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान केअनुसार 23 मई को देहरादून शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। मंगलवार को आसमान में कुछ समय बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी कुछ गिरावट होगी।
जबकि कुछ जगहों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 23 मई से प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।