फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather Today: Snowfall in Mountains area, Cold Increased

उत्तराखंड: फिर बदला मौसम, चारों धामों समेत धनोल्टी में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

Sun, 23 Feb 2020 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: Snowfall in Mountains area, Cold Increased
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में मौसम ने रविवार को फिर करवट ली है। चारों धामों में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ में ठिठुरन बढ़ गई है। टिहरी जिले में प्रतापनगर, जाखणीधार और भिलंगना ब्लाक के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और धनोल्टी, सेम-मुखेम, काणताल में हल्की बर्फबारी हुई है। मसूरी में दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। धनोल्टी में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई है। देहरादून में दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।   

विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में चटक धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई, लेकिन दोपहर में जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम माइनस सात डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन में कई बार रुक-रुककर बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में दिन चढ़ने के साथ शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। तुंगनाथ व मद्महेश्वर समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ गिरी।

चमोली जिले में दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर बाद बरस पड़े। गोपेश्वर, जोशीमठ, घाट, पोखरी, देवाल, थराली, गैरसैंण क्षेत्रों में शाम को बर्फीली हवाएं चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed