फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Today: Rainfall may occur many places and cold weather Increase

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से मैदान तक आज भी छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार 

Sat, 22 Feb 2020 02:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Feb 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: Rainfall may occur many places and cold weather Increase
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। हालांकि आज सुबह बादल छाए रहने के बाद देहरादून में सुबह नौ बजे धूप खिल आई। वहीं मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप खिलने से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम केंद्र के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 2200 मीटर और उसस अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन

मसूरी में बारिश और बर्फबारी 

मसूरी में बारिश और बर्फबारी से बृहस्पतिवार को पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। वीकेंड और महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मसूरी पहुंचे। वहीं, बर्फ गिरने के बाद एक बार फिर मसूरी में ठंड बढ़ गई है।

बुधवार आधी रात के बाद और बृहस्पतिवार सुबह धनोल्टी, बुरांसखंडा और नाग टिब्बा समेत आसपास की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। लोगों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ लिया। मसूरी और आसपास के इलाकों में इस सीजन की 13वीं बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया। मसूरी और आसपास के इलाकों में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई।

एक की मौत, 26 फरवरी तक नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द

पिथौरागढ़ में शिवरात्रि पर्व पर असुरचूला पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए बुंगाछीना निवासी सुमित (16) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि सल्ट के टोटाम गांव में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट के विद्युत लाइन पर गिरने से नीतू (15) को करंट लग गया। लुहेड़ा गांव का अशोक भट्ट (18) भी करंट से झुलस गया। दोनों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मौसम खराब होने से शुक्रवार को नैनीसैनी एयरपोर्ट से देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा संचालित नहीं हो सकी। एयरपोर्ट मैनेजर एवं उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों के चलते 26 फरवरी तक सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। 

विज्ञापन

चकराता में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड

महाशिवरात्रि पर मौसम की बदली करवट के बीच जाती हुई ठंड की रफ्तार सुस्त हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।  ऊंची चोटियों पर सीजन की यह 11वीं बर्फबारी है। जिसके चलते जौनसार बावर की ऊंची चोटियों एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। दूर से ही यह ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा रास आ रही है।

क्षेत्र में करीब आधा से डेढ़ फीट बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी के चलते चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग लोखंडी के पास बाधित हो गया है। त्यूनी आने-जाने वाले वाहनों को वाया क्वानू होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश से देर रात दो बजे देववन, खडंबा, मुंडाली, व्यास शिखर, लोखंडी, मोयला टॉप, जाडी, कनासर, कंधाड़ समेत कई ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। बर्फबारी का यह सिलसिल करीब दो घंटे तक सुबह चार बजे तक जारी रहा। सुबह लोग सोकर उठे तो हर तरफ बर्फ का नजारा देखने को मिला।

बर्फबारी को देख बागवानों और काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बर्फबारी खेती के लिए मुफीद मानी जा रही है। बर्फबारी और बारिश से जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में भी पूरी रात झमाझम बारिश हुई। बारिश का यह सिलसिला सुबह 6:30 बजे तक जारी रहा। बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। विकासनगर का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed