{"_id":"65449d12fd9ceedbbf09bf1c","slug":"uttarakhand-weather-today-rainfall-and-snowfall-expected-in-high-altitude-areas-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी ठंड
Fri, 03 Nov 2023 04:42 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Nov 2023 04:42 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
गुम हो गई वो महक: कभी विदेशों तक थे देहरादून के बासमती के चर्चे, अब ढूंढने से भी नहीं मिल रहा खेती के लिए बीज
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।