Uttarakhand Weather: चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
Uttarakhand Weather Today: अगले 24 घंटे नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है।
देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तीन-चार घंटे की बारिश में ही तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
सैलाब से तबाही: कोटद्वार-पौड़ी NH 12 जगह तबाह, शहर का पूरे गढ़वाल से कटा संपर्क, फंसे सैंकड़ों वाहन, तस्वीरें
#WATCH | Uttarakhand: Red alert has been issued in the state. Nainital, Champawat, Udham Singh Nagar and Pauri are expecting heavy to extremely heavy rainfall conditions. All the activities are taking place in a short duration. We are seeing severe thunderstorms in just… pic.twitter.com/A1q89yQFM8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2023
पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए बृहस्पतिवार 10 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत चमोली जिले में बृहस्पतिवार को को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12 तक) के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
प्रदेश में 225 सड़कें अभी भी बंद
प्रदेश में आ रही आपदाओं के बीच बुधवार तक 225 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे, 13 स्टेट हाईवे, आठ जिलों के बीच की मोटर रोड, चार बाह्य मोटर मार्ग, 89 गांवों की सड़कें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित 109 ग्राम सड़कें भी बंद पड़ी हुई हैं। सरकार इन्हें खोलने का प्रयास कर रही है।