{"_id":"691b5b47c7771703140ffe81","slug":"uttarakhand-weather-temperatures-will-drop-dry-during-the-day-and-colder-in-the-morning-and-evening-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अगले दो दिन तापमान में आएगी गिरावट; दिन में शुष्क तो सुबह-शाम और सर्द होगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अगले दो दिन तापमान में आएगी गिरावट; दिन में शुष्क तो सुबह-शाम और सर्द होगा मौसम
Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
सार
बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भले उत्तराखंड में दिन में खिल रही चटक धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा हो, लेकिन आने वाले दो-तीन दिन में प्रदेश भर में सुबह-शाम मौसम सर्द होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 23 नवंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: कल बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट,ओंकारेश्वर में विराजमान होगी डोली
विज्ञापन
हालांकि फिलहाल बारिश की इस सप्ताह कोई संभावना नहीं है। सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 25.7 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। जिसके चलते सुबह-शाम ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
