फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Temperature rose humid heat make people miserable know when weather will change

Uttarakhand Weather: पारा चढ़ा तो उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल...धूप ने झुलसाया, अब जानिए कब बदलेगा मौसम

Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jun 2025 10:38 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Temperature rose humid heat make people miserable know when weather will change
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिनों से तेवर दिखा रही गर्मी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में तीखी धूप ने न सिर्फ उमस बढ़ाई, बल्कि हवाओं के गर्म होने से परेशानी दोेगुनी हो गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 38.7 डिग्री रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप ने झुलसाया। सुबह धूप निकली और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूर्य के तेवर भी तीखे होते चले गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 जून तक प्रदेशभर के मौसम की स्थिति यही रहेगी। तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में फिर टले पंचायत चुनाव, हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर बदलेगा मौसम पहाड़ों में बारिश के आसार
उत्तराखंड में कल से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में  मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 से 15 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार 11 जून काे उत्तराखंड में मानसून आने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed