फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather: Student Scorched in lightning, missing women searching continue

उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश , बर्फबारी और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड

Sun, 01 Mar 2020 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Mar 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Student Scorched in lightning, missing women searching continue
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम खराब रहा। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल घिर आए। अपराह्न करीब तीन बजे बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन


बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी और औली सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। निचले इलाकों में देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दो दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई। इससे जहां स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं, वहां पहुंचे पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री घाटी में सुबह से ही बारिश की हल्की फुहारें गिर रही हैं। वहीं, राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। 

Trending Videos

रुद्रप्रयाग में बारिश से गदेरे में आए उफान में बही महिला की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर के सारी गांव में गदेरे में आए उफान में बही महिला जसोदा देवी (35) पत्नी राजेंद्र सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

शनिवार शाम तक भी जब महिला नहीं मिली तो रविवार को भी प्रशासन की टीम ने महिला की तलाश शुरू की। बता दें कि महिला के साथ बही उसकी देवरानी झाड़ियों में फंसने से बच गई थी। 

पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली व तहसीलदार किशन गिरी ने बताया कि महिला की खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद से गांव व घर-परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

नैनीताल में बिजली गिरने से नर्सिंग की दो छात्राएं झुलसीं, तीन बेहोश

रैमजे अस्पताल परिसर में शनिवार शाम बिजली गिरने से नर्सिंग कॉलेज की दो छात्राएं झुलस गईं, जबकि तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। बिजली गिरने से नर्सिंग कॉलेज की दीवार ढहने के साथ ही छात्रावास के कई बिजली उपकरण और छात्राओं के मोबाइल फोन फुंक गए। छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक छात्राओं की हालत स्थिर है। 

शाम करीब सात बजे रैमजे अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज जरनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कॉलेज (जीएनएम) के छात्रावास के सामने पेड़ में कड़ाके के साथ बिजली गिरी। इससे पेड़ की टहनी छात्रावास के भवन पर आ गिरी, जिससे छात्रावास भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और छात्रावास की बिजली गुल होने के साथ ही कई बिजली उपकरण और मोबाइल फोन फुंक गए। 
 

बिजली गिरने से छात्रावास में रह रही छात्राएं झुलसीं

बिजली गिरने से छात्रावास में रह रही किरन निवासी हल्द्वानी, बबीता निवासी सोमेश्वर, भावना सूर्या निवासी हल्द्वानी, काजल पांडा निवासी शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर, रेखा गोस्वामी निवासी हल्द्वानी मामूली रूप से झुलसने के साथ ही धमाके की आवाज सुनकर बेहोश हो गईं। यह सभी जीएनएम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। 

सूचना पर प्रभारी प्रधानाचार्या राधा बर्गली ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल छात्राओं का इलाज किया। 

अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बिजली गिरने से दो छात्राएं झुलसी थीं, जबकि तीन तेज आवाज के सदमे से बेहोश हो गईं। बताया कि छात्राओं की हालत सामान्य है। बिजली गिरने की सूचना पर पट्टी पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल भी बीडी पांडे अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed