Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Snowfall on high peaks of Dronagiri village and Badrinath and Kedarnath

Uttarakhand Snowfall: द्रोणागिरी की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकीं, पानी जमा, बदरी-केदार में भी बिछी सफेद चादर

Mon, 05 Jan 2026 09:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jan 2026 09:20 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: हिमालय की पर्वत शृंखलाओं ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद से द्रोणागिरी के साथ ही नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall on high peaks of Dronagiri village and Badrinath and Kedarnath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है। नीती घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे पर्यटक व स्थानीय लोग यहां की खूबसूरती को अपने फोन में कैद कर रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को स्थानीय युवाओं का एक दल द्रोणागिरी गांव पहुंचा। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। हिमालय की पर्वत शृंखलाओं ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद से द्रोणागिरी के साथ ही नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


द्रोणागिरी गांव में पानी भी जम गया है। स्थानीय निवासी मनोज बिष्ट और आनंद शुक्ला का कहना है कि शीतकाल में यहां कोई भी स्थानीय लोग नहीं रहते हैं। गांव से दिखाई दे रही हिमालय की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मैदान में कोहरा तो पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी बारिश

Trending Videos

Uttarakhand Weather Snowfall on high peaks of Dronagiri village and Badrinath and Kedarnath

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
केदारनाथ धाम सोमवार को फिर दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और धाम में बर्फबारी हुई। एक जनवरी से धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। इस कारण धाम का मौसम भी ठंडा हो गया है। वहीं धाम में होने वाले कार्य अब बंद हो गए हैं। 


बदरीनाथ में हुई हल्की बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठंड के कारण बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम भी रोक दिए गए हैं। मजदूर व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी ज्योतिर्मठ पहुंच गए हैं। सोमवार को धाम में सुबह धूप खिली। मगर दोपहर बाद फिर मौसम खराब हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed