फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Snowfall News update Today: Hilly Areas Covered with Thick layer of Snow

Weather Today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ से ढके, आज बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार

Fri, 05 Feb 2021 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Snowfall News update Today: Hilly Areas Covered with Thick layer of Snow
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम आज भी खराब है। बीते दो दिन से बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार तड़के भी जारी रहा। सुबह के समय बर्फबरी रुक गई। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में हालांकि हल्की धूप निकली है, लेकिन पहाड़ी इलाके बर्फ से ढके हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल व कई अन्य जिलों में बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की आशंका है। 1800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं। 1800 मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand: बर्फ से ढकीं मसूरी, धनोल्टी और औली की खूबसूरत वादियां, देखें वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन


सात डिग्री गिरा देहरादून का पारा
शहर में गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से पारा सात डिग्री गिर गया। इससे ठंड के साथ ही सर्द हवाओं से ठिठुरन भी बढ़ गई। मसूरी और चकराता की पहाड़ियों से भी ठंडी हवाएं चलीं। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई। इसके बाद देर रात र रुक-रुककर बारिश होती रही। इस कारण पिछले दिन के अधिकतम तापमान की तुलना में सात डिग्री तापमान लुढ़क गया। 

धनोल्टी और बुरांशखंडा में बिछी बर्फ की चादर
पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में आज मौसम साफ है। लेकिन गुरुवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। गुरुवार को बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी और बुरांशखंडा में मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। पर्यटक पंकज ने कहा कि बुरांशखंडा में बर्फबारी की उम्मीद थी। हम बेहद लकी रहे कि बर्फ बारी लाइव देखने को मिली। वहीं, जौनसार में चकराता पूरी तरह से बर्फ से ढक गया।

कुमाऊं के कई इलाके बर्फ से सराबोर

कुमाऊं के कुछ हिस्सों में आज मौसम साफ है तो कहीं कोहरा बना हुआ है। वहीं, मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। नैनीताल की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। वहीं,  नैनीताल के धानाचूली में बिती रात जमकर बर्फबारी हुई। 

बुधवार रात मुनस्यारी के पातलथौड़, बलांती, बेटुलीधार, कालामुनि में करीब एक इंच जबकि खलिया में दो इंच हिमपात हुआ। पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार, सिदम खान की ऊंची चोटियां बर्फ से सराबोर हो गई। रानीखेत और बागेश्वर में भी बर्फबारी हुई। 

औली में भी बर्फबारी
गुरुवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, औली, गोरसों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जो तड़के तक जारी रही। वहीं, आज मौसम साफ है। बर्फ से सराबोर वादियां धूप खिलने से और भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed