{"_id":"67c6901678af2c4fe009ae59","slug":"uttarakhand-weather-snowfall-in-gangotri-yamunotri-harshil-dark-clouds-avalanche-warning-in-chamoli-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी, मैदान में छाए काले बादल, चमोली में एवलांच अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी, मैदान में छाए काले बादल, चमोली में एवलांच अलर्ट
Tue, 04 Mar 2025 12:42 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:42 PM IST
सार
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी जारी है। वहीं चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं निचले इलाकों में बारिश जारी है। हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।
विज्ञापन
उधर चमोली कर्णप्रयाग में फिर मौसम बदला है। सोमवार रात्रि यहां तेज बारिश हो रही। जबकि मंगलवार सुबह से काले बादल हुए हैं। दूसरी तरफ मसूरी शहर में कल देर रात से हो रही बारिश अब जाकर थमी। बारिश के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप बढा है। घने बादल और कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच मार्च से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।