Uttarakhand Weather: मानसून ने बढ़ाई परेशानी, दो मौसम प्रणालियों के मिलन से सामान्य से सात फीसदी अधिक बरसे मेघ
बीती 25 जून से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दिनों में आमतौर पर बारिश होती है, लेकिन इस साल जूलाई में अभी तक सामान्य से सात फीसदी अधिक बारिश हुई है, जो एक बड़ा बदलाव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। प्रदेश में एक जुलाई से अब तक सामान्य से करीब सात फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसका कारण दो मौसम प्रणालियों के मिलन को माना जा रहा है।
बीती 25 जून से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दिनों में आमतौर पर बारिश होती है, लेकिन इस साल जूलाई में अभी तक सामान्य से सात फीसदी अधिक बारिश हुई है, जो एक बड़ा बदलाव है।
Badrinath Highway: पातालगंगा और छिनका में हुआ भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से जगह-जगह फंसे 7000 तीर्थयात्री
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें से एक पश्चिमी विक्षोभ है और दूसरी बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ वो हवाएं हैं, जो अरब सागर से अपने साथ नमी लाकर बारिश कराती हैं।
इसी के चलते उत्तराखंड सहित पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इससे इसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जगह-जगह जलभराव और भूस्खलन से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दस साल पहले मिले थे दो वेदर सिस्टम
आज से दस साल पहले यानी साल 2013 में दो वेदर सिस्टम उत्तराखंड में आपस मिले थे। इससे ही केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। मौसम विज्ञानिकों का कहना है दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम प्रणालियों के मिलने की घटनाएं भी बढ़ेंगी। इसके चलते बारिश की तीव्रता भी और ज्यादा बढ़ सकती है। बिक्रम सिंह ने कहा, बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवा का मिलन हुआ था। इस वजह से उत्तर भारत में जमकर बारिश हो रही है।
ऋषिकेश, हरिद्वार और आशारोड़ी में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों में ऋषिकेश, हरिद्वार और आशारोड़ी में सबसे अधिक बारिश हुई है। ऋषिकेश में 31 सेमी, हरिद्वार के रोशनाबाद में 23, हरिद्वार में 21, आशारोड़ी में 21, लक्सर में 15 और रुड़की में 9 सेमी बारिश हुई। जबकि, जौलीग्रांट में 12, त्यूणी में 9, चकराता में 8, देहरादून में 8 और मसूरी में 7 सेमी बारिश हुई।