फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Landslide after rainfall in Patalganga in 7000 pilgrims Stuck in Chinka

Badrinath Highway: पातालगंगा और छिनका में हुआ भारी भूस्खलन, हाईवे बंद होने से जगह-जगह फंसे 7000 तीर्थयात्री

Wed, 12 Jul 2023 06:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: शाम छह बजे भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
Badrinath Highway Landslide after rainfall in Patalganga  in 7000 pilgrims Stuck in Chinka
बदरीनाथ हाईवे पर भू्स्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे छिनका में शाम करीब छह बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर से करीब 7000 तीर्थयात्री फंस गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया जाएगा। उधर, पातालगंगा में सुरंग के ऊपर से चट्टान से भूस्खलन हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को बारिश के बावजूद भी छिनका में सुबह से ही हाईवे सुचारू रहा। जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही होती रही। शाम छह बजे भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई तीर्थयात्रियों ने हाईवे के शीघ्र न खुलने से पीपलकोटी, चमोली, बिरही, नंदप्रयाग में रुकने का निर्णय लिया, जबकि कई तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की में गंगा ने मचाई तबाही: खानपुर में आई बाढ़, नदी में तब्दील हुए खेत, पानी में फंसी महिला को बचाया

कंचनगंगा में गदेरे से हो रही वाहनों की आवाजाही

वहीं, बदरीनाथ धाम से चार किलोमीटर पहले कंचन गंगा में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए गदेरे में पत्थर और मिट्टी बिछाकर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। यहां हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है।

मंगलवार को कंचन गंगा के उफान पर आने से करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया था। यहां गदेरे से ही वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। कई वाहन गदेरे में फंस रहे हैं। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर यहां हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed