फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather: Rainfall expected in uttarakhand on 24th and 28th march

उत्तराखंड: बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, 24 से फिर बारिश बढ़ाएगी ठंड

Sun, 22 Mar 2020 07:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Mar 2020 07:47 PM IST
सार

  • 24 और 28 को प्रदेश में बारिश के आसार
  • अगले पूरे सप्ताह कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
     

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Rainfall expected in uttarakhand on 24th and 28th march
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद फिर मौसम बदल गया। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, घांघरिया सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से ठंड फिर शुरु हो गई है।

विज्ञापन


जिले के दूरस्थ रामणी, ल्वाणी, झींझी, पगना, पाणा, ईराणी, डुमक, कलगोठ के साथ ही ऊंचाई वाले गांवों में झमाझम बारिश हुई। ल्वाणी गांव की रोशनी पंवार और लक्ष्मण का कहना है कि बारिश, बर्फबारी होने से ठंड लौट आई है। गांवों में जनवरी माह जैसी ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 28 मार्च को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 24 को कुछ इलाकों में और 28 को लगभग पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। पूरे हफ्ते के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 मार्च को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर पहाड़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 25 से 27 मार्च के दौरान कुछ छोटे-छोटे हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 मार्च को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दून और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश भी हो सकती है।

फिलहाल न उतारें गर्म कपड़े

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लोगों को फिलहाल गर्म कपड़े न छोड़ने की सलाह दी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

इससे सुबह-शाम की ठंड कम होगी। लेकिन अगले करीब एक सप्ताह तक गर्म कपड़े छोड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने फिलहाल रात को पंखे का इस्तेमाल भी न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed