{"_id":"6417cfc66d0db7d4d30c02f3","slug":"uttarakhand-weather-rainfall-and-hailstorm-warning-in-next-24-hours-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में जमकर हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में जमकर हुई ओलावृष्टि
Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
विज्ञापन
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद मसूरी में जमकर ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है।
विज्ञापन
Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं वादियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।