{"_id":"642ef483dc1c9b3c700725b6","slug":"uttarakhand-weather-rainfall-and-hailstorm-destroy-more-than-33-percent-damage-to-crops-on-7403-hectares-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश-ओलावृष्टि का कहर, 7403 हेक्टेयर पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश-ओलावृष्टि का कहर, 7403 हेक्टेयर पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान
Thu, 06 Apr 2023 10:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:05 PM IST
सार
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की।
विज्ञापन
उत्तराखंड में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से रबी और बागवानी फसलों को 35617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन किया गया। इसमें 7403 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिले में ज्यादा नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में सब्जी फसलों को 50 प्रतिशत अधिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से जिला वार नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित किसानों शीघ्र ही फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Uttarakhand: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में चली आंधी
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक सर्वे क आधार पर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से 35618 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 8.22 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शामिल किया गया।
औद्यानिक फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 71537 किसानों का फसल का बीमा किया गया। आपदा के मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का 7403 हेक्टेयर में हुई है। इसमें 6468 हेक्टेयर सिंचित और 435 हेक्टेयर गैर असिंचित क्षेत्र है। 500 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।
कृषि मंत्री जोशी ने कहा मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
जिला कुल क्षेत्रफल में नुकसान 33 प्रतिशत नुकसान का क्षेत्रफल
नैनीताल 11954 15 हेक्टेयर
यूएस नगर 18686.50 6143
पौड़ी 25 -
देहरादून 1155.2 275
चमोली 426.74 -
हरिद्वार 3370 185
जिला कुल क्षेत्रफल में नुकसान 33 प्रतिशत नुकसान का क्षेत्रफल
नैनीताल 11954 15 हेक्टेयर
यूएस नगर 18686.50 6143
पौड़ी 25 -
देहरादून 1155.2 275
चमोली 426.74 -
हरिद्वार 3370 185