फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather rain in dehradun temperature down

उत्तराखंडः मौसम बदला, देहरादून में झमाझम बारिश तो बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Fri, 24 May 2019 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather rain in dehradun temperature down
फाइल फोटो

शुक्रवार को तड़के उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। राजधानी देहरादून में सुबह से छाए बादलों के बाद सुबह नौ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो रुक रुक कर होती रही। वहीं गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में भी कहीं कहीं बारिश ने भिगाया।

विज्ञापन

 

हवा के साथ हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। देहरादून सहित आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। उत्तरकाशी के युमनोत्री में भी बारिश हुई। जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून समेत प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में मौसम सुबह से खराब रहा। धाम में बारिश होने के साथ ही बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। श्रीनगर और घनसाली में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

आज सुबह देहरादून, हरिद्वार, चमोली, अल्मोड़ा के कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, गढ़वाल के कुछ इलाकों में बारिश और  कुमाऊं के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।    

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून और मसूरी में कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed